वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप अपने घर किसी नई वस्तु के खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।