वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आपको संतान के करियर की चिंता सताएगी,जिसके लिए आप इन लोगों से बातचीत भी करेंगे, लेकिन जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा। आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।