वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से विनम्रता से काम ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी अजनबी की बातों में आने से बचें, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखें।