वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने विरोधियों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी के कारण परेशान थे, तो आज वह फिर से ग्रो करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आप धर्म-कर्म के कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे।