वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा जिसे देखकर आपके साथी परेशान हो सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी ना चलाएं। सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप बिजनेस की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई व बहनों की सलाह आपके खूब काम आएगी।