वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकेगा। यदि लेनदेन से संबंधित मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विपक्षियों पर आप अंकुश बनाए रखें।