वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर आपको जाने के योग बनते दिख रहे हैं और आपकी सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी बड़े निवेश को किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपकी कोई कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।