वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको संतान के मन में चल रही बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी रखें। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनकी भी इच्छा पूरी हो सकती है और इस संबंध में खुशखबरी मिल सकती है।