वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह जीवनसाथी की मदद से दूर होता दिख रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आज किसी काम को लेकर परेशान ना हो, वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आसानी से पूरा हो जाएगा।