वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों का आपके ऊपर बहुत फर्क पड़ेगा। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। परिवार में आज किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर से किसी काम को आसानी से निकलवा पाएंगे और माता-पिता आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों को भी डाल सकते हैं।