वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आप अपनी सभी चिंताओं से मुक्त होकर भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे। प्राइवेट नौकरी में जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने के भी पूरी संभावना है,लेकिन दूसरों की सहायता करते समय आपको यह ध्यान देना होगा की लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। परिवार में किसी सदस्य को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है।