वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको संतान के विवाह में आ रही बाधा के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।