वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आपको उसे सुधारने की कोशिश करनी है, नहीं तो इसका असर आपके आपसी रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आप बिजनेस में कुछ अवरोधों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे और तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।