वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई नई राह दिखेगी।