वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं,लेकिन आपको आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आप अपने मित्रों से आज कोई मदद मांग सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको आज वाद-विवाद की स्थिति में भी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।