वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि रहकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है और आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।