वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए खानपान पर नियंत्रण बनाएं रखना होगा। सायंकाल के समय आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अचानक से आपकी किसी अधिकारी से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। उनके लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। आपको आज किसी समस्या का समाधान पत्नी द्वारा मिलेगा।