वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातक साहसी, दृढ़ निश्चयी, आत्मविश्वासी और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना इनकी विशेषता होती है। मूंगा इस राशि का शुभ रत्न माना जाता है। इसे धारण करने से आत्मबल, साहस और कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम को लेकर संतुष्टि महसूस होगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है। माताजी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।