वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन समाज में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने भी जा सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी ऐसे परिजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने रुके हुए लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।