वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ पुण्यकार्य में आप अच्छा धन लगाएंगे। धार्मिक आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।