वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किए गए कार्य से आपको सफलता मिलेगी। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और कला व कौशल में सुधार आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको कोई नुकसान दे सकता है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा होगा। माताजी से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।