वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आपकी कुछ श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। कोई आपको काम सौंपें तो उसे समय रहते पूरा करें। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कुछ सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।