आज का वृश्चिक राशिफल 17 जुलाई, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय में निर्णय लेने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आप गलत जगह अपने धन का निवेश कर सकते हैं। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं,उन्हें उसमें आज तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो साथी से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिर दर्द बनेगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।