वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके किसी नये काम को करने की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस के कामों को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।