वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको बहुत ही तोल मोलकर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।