वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें । यदि आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आप जीवनसाथी से बातचीत बहुत ही सोच विचार कर करें, उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मित्र आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।