वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी आप समय निकालेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नौकरी में यदि बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेने का सोचा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह समय रहते पूरा होगा।