वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ सुधार होगा। व्यापार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। यदि आप कोई कार्य करने का विचार बना रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी की बातों में आकार धन का निवेश न करें।