वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है, इसलिए आप किसी से कोई बातचीत ना करें।