वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिस कारण आपके बीच रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।