वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और सभी एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ाएंगे। आपको पिताजी से किसी बात को लेकर जिद और अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या आ सकती है। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनों के साथ आज कुछ खुशियों से भरे पल व्यतीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।