वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संयम से काम लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी काम को करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसके परिणामों की प्रतीक्षा करनी होगी। किसी बात को लेकर क्रोध ना दिखाएं, नहीं तो आपकी यह आदत लोगों को पसंद नहीं आएगी। आपके आस पड़ोस में किसी बात को लेकर बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम लटक सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।