वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि के लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले, गंभीर स्वभाव के और अपने लक्ष्य के प्रति अत्यंत समर्पित होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ये अपने मन की बातें आसानी से किसी से साझा नहीं करते, जिसके कारण इनका व्यक्तित्व रहस्यमय माना जाता है। भावनात्मक रूप से ये काफी सशक्त होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी खुद को संभालने की क्षमता रखते हैं। अपनी निजी जिंदगी को ये सीमित दायरे में ही रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए लाल मसूर या तांबे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ फल देने वाला माना गया है। आज का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुरुआत में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। कुछ मामलों में आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए धैर्य और सही समय का इंतजार करना पड़ सकता है। जल्दबाजी के बजाय शांत रहकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर और कार्यक्षेत्र: कामकाज से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। लंबे समय से किसी समस्या को लेकर तनाव में हैं तो आज उसका समाधान मिलने की दिशा में प्रगति हो सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन को राहत मिलेगी।