वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने भाई बंधुओं से कुछ सीख लेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में आप देरी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि आपने पहले किसी निवेश को किया था, तो वह आपको मिल सकता है।