वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज करें,नहीं तो आपको इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन यदि उन्होंने किसी परीक्षा की तैयारी की है,तो उसके लिए वह आवेदन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है,जिसमें आपको रिश्वत भी देनी पड़ सकती है।