वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों में शिष्टता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें। दान धर्म के कार्यों में आपका पूरा फोकस रहेगा। पारिवारिक विषयों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। त्याग और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी बात को लेकर आप जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।