वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की योजना नहीं बनाएं, नहीं तो इसमें आपका दिन डूब सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंखों व कान खुले रख कर काम करना होगा, नहीं तो वह अपने जूनियर की सलाह पर चलकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाना हो, तो आप उसे स्थगित कर दे, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी, इसलिए उनसे सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।