वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह से जांच परख कर लें। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूजा पाठ में भी आपकी रुचि रहेगी। आपके पिताजी को आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है,जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।