वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके घर पूजा पाठ, भजन और कीर्तन आदि का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से वह प्रसन्न रहेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे।