वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको परिवार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कोई चोट आदि आने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जो आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान को घर से दूर नौकरी मिलने से आपको उन्हे जाने से रोकना नहीं है।