वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपका मन कुछ कामों को लेकर परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।