वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आप अपने आलस्य के कारण आपको बाद में समस्या का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी को बड़ी रकम उधार दी थी, तो उसके डूबने की पूरी संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।