वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रियता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। आप आज व्यर्थ की चर्चाओं में ना पड़ें। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।