वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिताजी को कोई रोग चल रहा था, तो उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिनके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी होगी। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपकी तरक्की देकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम सौंपा जाएगा, जिसे आप समय पर पूरा करके देंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।