वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको कुछ बेवजह की चिंताओं को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, लेकिन फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको जीवनसाथी के मन की बात समझनी होगी। उनके लिए आप कोई सरप्राइज़ गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।