वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। कुछ नवीन कार्य को करने के लिए आज आप विचार बनाएंगे। यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे आप समय रहते पूरा करें। जीवनस्तर पहले से बेहतर रहेगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पिताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे।