वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। संतान के कहने में आकर किसी ऐसे काम के लिए हां कर सकते हैं, जिसे करने की आपकी बिल्कुल इच्छा नहीं थी, लेकिन जीवनसाथी से मिल बैठकर आप कुछ भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए योजना बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा।