वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने जीवन साथी से यदि किसी चीज की फरमाइश करें, तो उसे पूरी अवश्य करें। सोच समझकर आगे बढ़ें, जिससे आप अपने काम को समय से पहले आसानी से पूरा कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी को बेवजह सलाह देने से बचना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।