वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी अपनी आय और व्यय में संतुलन बनकर चलने की आवश्यकता है। संतान को कार्य करते देख आपके मन में खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं घूमाने फिराने के लिए बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है।