वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप आज अपने शारीरिक कष्टों को नजरंदाज न करें नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको कुछ जरुरी मामलों में ढील देने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। माता जी से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।